कौशाम्बी, जनवरी 15 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में गुरुवार सुबह अकारण एक दलित युवक की पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावर उसे अपने घर के भीतर घसीट ले गया और वहां रायफल सटाकर गोली मार देने की धमकी दी। घटना से गुस्साए पीड़ित बस्ती के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। ऊनो गांव निवासी दशरथ लाल पासी मजदूरी करता है। उसने बताया कि गुरुवार सुबह वह घर से सड़क की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मिले एक दबंग ने अकारण गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी उसे घसीटते हुए अपने घर ले गया। वहां रायफल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के घर की महिलाओं व एक अन्य व्यक्ति ने भी गाली-गलौज किया। शोरगुल पर पी़ड़ित की बस्ती से तमाम लोग पहुंचे। इन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.