भदोही, फरवरी 9 -- भदोही, संवाददाता। मनबढ़ ने दलित युवक की आंख में बाइक की चाभी घोंप दी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी है। औराई पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। औराई थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घोसिया वार्ड नंबर पांच हाजी नगर निवासी रामधनी गौतम ने तहरीर दिया। कहा कि बेटा राहुल पांच फरवरी को दिन में घर से शौच करने के लिए नहर की ओर गया था। समधाखास, नटवापुर निवासी शंकर बिंद ने बेटे को रास्ते में रोक कर जातिसूचक गालियां दीं। इतना ही मारपीट भी किया, विरोध करने पर आरोपित ने बाइक की चाभी को बेटे की बाई आंख में घोंप दिया। जिससे बेटे को अब दिखाई नहीं दे रहा है। इलाज को यूपी-112 के जवानों ने सीएचसी औराई में भर्ती कराया था, उसके बाद जानकारी मुझे दी। जिला अस्पताल से वाराणसी बेटे को रेफर कर दिया गया है। ...