बरेली, जनवरी 19 -- नवाबगंज (बरेली)। उधार दी गई रकम वापस मांगने पर गुस्साए दबंगों ने दलित युवक का सिर और मूंछ मुंडवा दिया और चेहरे पर कालिख पोतकर अपमानित किया। करीब एक महीने बाद इस घटना का वीडियो सामने आने पर नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व प्रधान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव गुरसौली में रहने वाले पप्पू दिवाकर की नवाबगंज क्षेत्र के गांव गेलाटांडा के पूर्व प्रधान चंद्रसेन से जान पहचान थी। इसके चलते पप्पू तीन महीने से पूर्व प्रधान के घर में रह रहा था। आरोप है कि चंद्रसेन ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए पप्पू से साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। पप्पू दिवाकर का आरोप है कि करीब एक महीने पहले उसने चंद्रसेन से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने अपने बेटे पप्पू, गोधन और चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे जात...