मेरठ, जनवरी 11 -- मेरठ जिले के कपसाड़ गांव में खेत जाते समय दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी का अपहरण करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। युवती ने हत्यारोपी के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पुलिस ने शनिवार को युवती को हरिद्वार से बरामद कर लिया था। साथ ही हत्यारोपी पारस की भी गिरफ्तारी की थी। दोनों एक ही मकान में रह रहे थे। रविवार को छुट्टी के बाद भी कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई गई, जहां पारस को कोर्ट में पेश किया गया और युवती रूबी के बयान दर्ज कराए गए। रूबी ने कोर्ट को बताया कि उसकी मां सुनीता की हत्या पारस ने की थी। इसके बाद कोर्ट ने पारस को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया और युवती को कांउसिलंग के लिए भेजा गया।जबरन लेकर गया था पारस, रूबी ने पुलिस के सामने दिया था बयान पुलिस अधिकारियों की मानें तो रूब...