मेरठ, जनवरी 11 -- मेरठ जिले के कपसाड़ गांव में खेत जाते समय दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी का अपहरण करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। अगवा की गई रूबी को रविवार दोपहर एसीजेएम-2 नम्रता सिंह की कोर्ट में पेश कराकर बयान कराए गए। सूत्रों की मानें तो रूबी ने पारस के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। इसके बाद कोर्ट ने रूबी को वन-स्टॉप सेंटर यानी आशा ज्योति केंद्र भेजा है। दूसरी ओर, रविवार को ही पारस को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। पारस का हत्या और अपहरण की धाराओं में रिमांड बनाया गया और 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। कोर्ट में पारस ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि रूबी अपनी मर्जी से साथ गई थी। कपसाड़ गांव निवासी पारस ने अपने ही गांव निवासी युवती रूबी का 8 जनवरी की सुबह गांव के बाहर से अपहरण किया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.