मेरठ, जनवरी 11 -- मेरठ में दलित महिला की हत्या के आरोपी पारस सोम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। जिला कारागार में खाना खाते वक्त पारस परिवार का याद कर रोने लगा। उसे जिला कारागार की मुलाहिजा बैरक संख्या नंबर 14 में रखा गया है। जेल प्रशासन ने बताया कि आरोपी को दाल सब्जी रोटी चावल खाने में दिया गया है। जेल में डाक्टर ने उसका चेकअप भी किया। रविवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच पारस सोम को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जिला कारागार जेलर डॉ. हरवंश पांडेय ने कहा, अपहरण और हत्या के आरोपी पारस सोम को मुलाहिजा बैरक नंबर 14 में रखा गया है। आरोपी ने जेल में खाना मांगा था। खाना खाते वक्त परिवार को याद कर वह रोने लगा। परिवार से नहीं मिलने से वह परेशान दिखा, उसे डाक्टर को भी दिखाया गया है।कचहरी को छावनी में क...