अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बसिया गांव में दलित महिला के साथ गाली गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने गांव के कोटेदार समेत दो लोगों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बसिया निवासी मालती देवी पत्नी फेकूराम का आरोप है कि गांव का कोटेदार महेंद्र यादव पुत्र नन्हकू आए दिन ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करता है। बीते 11 जनवरी की सुबह करीब छह बजे कोटेदार ने राशन वितरण के लिए बुलाया, जहां राशन कम तौलने का विरोध करने पर कोटेदार व उसके साले के लड़के सत्यम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट कर भगा दिया गया। पीड़िता का कहना है कि अनुसूचित जाति से होने के कारण उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.