बुलंदशहर, जून 27 -- नरसेना। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में खेत में कार्य करने जा रही महिला को ज्वार के खेत में खींचकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। अमरगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार को मक्का छीलने के लिए जा रहा ही थी। खेत के समीप पहले से मौजूद दो आरोपियों ने उसको पकड़ लिया और ज्वार के खेत की तरफ खींच कर ले जाने लगे। जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहा उसका पति घटना स्थल पर पहुंच गया। महिला के पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ ही मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता ने घटना की सूचना 112 पर कॉल कर पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.