फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कंपिल में एक दलित महिला के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराये जाने की मांग की है। विहिप नेताओं ने कहा कि अबेडकर नगर कस्बा कंपिल मे एक महिला को मारपीटकर घायल कर दिया गया था। थाने में दलित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण भी नही करवाया है। पुलिस ने साधारण मारपीट की घटना दर्ज की है। विहिप नेताओं ने कहा कि वादिनी पर अब मुकदमा में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता न करने पर जान माल की धमकी दी जा रही है। गरीब परिवार डरा सहमा हैऔर पलायन करने को मजबूर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गयी तो विहिप कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.