लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- दलित महिला दो युवकों के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूडा सवारान निवासी मीरा देवी पत्नी दाताराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 मार्च की सुबह उसका पुत्र दिव्यांषु बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही आफिस पुत्र मजहर, शाहरूख उर्फ विक्की पुत्र जलीस और तीन चार अज्ञात लोगों ने जातिसूचक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोग उसके पुत्र को लाठी -डन्डो से मारा पीटा। जब वह जब बीच बचाव करने लगी तो उक्त लोगो ने उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.