हापुड़, जनवरी 9 -- नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभासदों ने मेरठ के सरधना क्षेत्र में कपसाड़ गांव में दलित समाज की बेटी का अपहरण व हत्या करने के विरोध में डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने पर समाज के 1200 गांवों की महापंचायत करने की चेतावनी दी। सभासद विकास दयाल ने कहा कि मेरठ की विधानसभा सरधना के गांव कपसाड़ में सत्येंद्र जाटव की बेटी का अपहरण व हत्या केवल क्रूर हमला नहीं है, बल्कि जातीय रंजिशयन हमला है। जो सौहार्द को खराब करने के साथ अमन चैन खराब कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा व इस प्रकार के हमले घटनाक्रम को करने वाले लोगों पर संगीन धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो फिर दलित समाज समस्त बहुजन, जाटव समाज के कानून के दायरे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.