मथुरा, मार्च 8 -- यूपी के मथुरा में दो दलित बेटियों की शादी से पहले पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस फोर्स गांव भर में भ्रमण करती रही। इंस्पेक्टर से लेकर, सीओ और एसपी सिटी तक गांव पहुंचे और शादी से पहले के हालातों को जाना। गांव में बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स देखकर एक बार तो लोग दहशत में आ गए, लेकिन जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो राहत की सांस ली। दरअसल करनावल गांव में कुछ दिन पहले दो दलित बेटियों की शादी के दिन ही दबंगों ने काफी उत्पात मचाया था। दुल्हन बनी दोनों बहनों के साथ मारपीट भी की गई थी। इतना ही नहीं दबंगों ने बारातियों को भी नहीं छोड़ा था। उसी दिन दोनों बहनों की शादी टूट गई थी। पिता ने पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी देकर मदद मांगी थी। शुक्रवार को शाम माधोपुर, सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.