देवरिया, जनवरी 13 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत भाटपाररानी के वार्ड नंबर 10 शिव मंदिर वार्ड स्थित दलित बस्ती के पास नाले का गंदा पानी गिराए जाने के विरोध में सोमवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वार्ड के पुरुषों व महिलाओं ने नाला निर्माण कार्य को रोकते हुए सभासद सलीम अली के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। धरने के बाद लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि नाले का गंदा पानी दलित बस्ती के पास गिराए जाने की योजना को तत्काल रोका जाए और इसकी निकासी कहीं दूर अन्यत्र कराई जाए। ज्ञापन में वार्डवासियों ने बताया कि वर्तमान में अर्जुन फ्लोर मिल से होते हुए सोहनपार रेलवे क्रॉसिंग के पास नगर का गंदा पानी रेलवे परिसर में गिराया जा रहा है। अब नगर पंचायत ...