नोएडा, दिसम्बर 6 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने दोनों रास्तों पर शनिवार सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति रही। सुबह करीब आठ बजे कार्यक्रम में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम करीब चार बजे तक चला। दलित प्रेरणा स्थल में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। यहां पर उनकी प्रतिमा लगी है। दिल्ली-एनसीआर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अधिक बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे। लोगों की संख्या बढ़ते ही जाम लगना शुरू हो गया था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से लेकर चिल्ला बॉर्डर तक आने-जाने वाले दोनों रास्तों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। सेक्टर-37 और कालिंदी कुंज की ओर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर आने वाले वाहनों को रोक-रोककर चलाया गया। ...