लखनऊ, मई 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दलित महापुरूषों का ही नहीं वरन पिछड़े वर्ग के नायकों का भी अपमान किया है। पता नहीं क्यों समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं को दलित और पिछड़ा वर्ग के महापुरूषों से इतनी चिढ़ है। यह बातें सोमवार को अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पूर्व चेयरमैन व एमएलसी डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने अति विशिष्ट राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। निर्मल ने कहा कि अखिलेश यादव ने अमरोहा से ज्योतिबा फूले का नाम हटा दिया था। इतना ही नहीं छत्रपति साहू जी महाराज के नाम पर बने जिले अमेठी तथा केजीएमयू से इसलिए हटाया गया था क्योंकि वे दलितों, पिछड़ों के हितैषी थे। डा. निर्मल ने कहा कि आंबेडकर की पत्नी के नाम से बने कानपुर देहात जिले से माता रमाबाई का नाम अखिलेश सरकार ने हटा दिया था। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.