गंगापार, दिसम्बर 9 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। कहासुनी के बाद साथियों के साथ आए सात लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया। अन्य की तलाश की जा रही है। मऊआइमा इलाके के कटरा दयाराम पनपटी चौराहा निवासी कलावती देवी पत्नी राम कैलाश का आरोप है कि रविवार देर रात विपक्षी धारदार हथियार और लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। उसके देवर जियालाल और जेठ रामअभिलाष पर क़ातिलाना हमला बोल दिया, जिससे वह लहुलुहान हो गए। आरोप है कि गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और जमकर उत्पात मचाया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख कर बाइक और स्कूटी छोड़कर हमलावर भागने लगे थे। जिनमें दो को पकड़ लिया गया। बाइक एवं स्कूटी समेत उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। कलावती देवी ने बताया कि ...