गंगापार, फरवरी 20 -- जमुआ गांव का दबंग कोटेदार गांव के एक दलित का जीना दुश्वार कर दिया है। दलित परिवार डरा सहमा है, पुलिस के पास पहुंच सुरक्षा की गुहार लगाई। पखवारे भर पूर्व एक फरवरी को दबंग ने दलित व उसके परिवार को जमकर पीटा। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके परिवार के खिलाफ एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी न होने से मनोबल बढ़ा हुआ है। जमुआ गांव का अशोक कुमार घर से कुछ दूर तालाब पर लकड़ी व उपली रखा है। एक फरवरी को सुबह सात बजे के लगभग गांव के अवधेश कुशवाहा अपने परिजनों के साथ पहुंच इस लकड़ी को फेंकने लगे, जब अशोक कुमार ने मना किया तो अवधेश कुशवाहा व उसके साथ रहे परिवार के लोग अशोक को लाठी डंडे से पीटने लगे। अशोक कुमार के शोर मचाने पर जब परिवार के लोग घटना स्थ...