बाराबंकी, नवम्बर 15 -- रामनगर। मारपीट के शिकार एक दलित दंपति ने मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित दंपति महिला व इनके पति ने शनिवार को हुए समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे वह खाना बना रही थी। तभी गांव के ही दो युवक आए और उसे भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। जब उनका विरोध किया तो उसके पति व उसे मार-मार कर लहुलुहान कर दिया तथा छेड़खानी भी की। काफी शोर शराबा होने के बाद जब वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी तब दबंग जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग खड़े हुए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...