बरेली, फरवरी 17 -- नवाबगंज। दलित छात्रा से दुराचार करने वाले समुदाय विशेष के युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक हाईस्कूल की छात्रा है। शनिवार को उसके विद्यालय में वार्षिकोत्सव था जिसमें वह अपने छोटे भाई के साथ गयी थी। वार्षिकोत्सव के बाद उसका भाई घर लौट गया लेकिन वह नहीं आई। परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि उसके विद्यालय में ही पढ़ने वाली देवरनियां के गांव पैगा की समुदाय विशेष की दो सहेलियां अपने घर ले गईं हैं। शाम को सहेलियों के परिजन छात्रा को उसके घर छोड़ गए। तब छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि उसकी समुदाय विशेष की सहेलियां नशीला पदार्थ खिला कर उसे अपने घर ले गईं थीं। वहां उनके भाई अनस ने उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना...