रामपुर, फरवरी 5 -- शाहबाद। गांव रम्पुरा निवासी जूही ने गांव के ही अंकित यादव और बरेली के रामनगर निवासी उसके साथी नितिन यादव पर केस दर्ज कराया है। जूही के अनुसार उसका पति बब्बू फरीदाबाद में काम करता था। वहां नितिन यादव भी काम करता था। आरोप है कि वहां उसके पति के साथ मारपीट करता था। डर के कारण उसका पति गांव आकर रहने लगा। लेकिन, इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि तीन फरवरी की शाम महिला घर पर अकेली थी। उसी दौरान दोनों आरोपी आ धमके और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलकर देखा तो आरोपियों के हाथों में तमंचे थे। महिला ने दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि आरोपी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके पति के बारे में पूछकर जान से मारने की धमकी देने लगे। कई बार शाहबाद पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिला थाने में तहरीर दी, इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.