बांदा, फरवरी 19 -- अतर्रा, संवाददाता। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में दलित किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं तीसरे आरोपी बाल अपचारी को बाल सुधार ग्रह चित्रकूट भेजा गया है। वहीं किशोरी के बयान दर्ज कराए गए हैं। मंगलवार शाम किशोरी अपनी सहेली के साथ दवा लेने की बात कह कर घर से निकली थी। इस दौरान दवा लेने के बाद वह एक दुकान में चाट खाने लगी । इस दौरान करीब 7.30 बजे शक्ति सिंह पुत्र रामनारायण, नीरज कुशवाहा पुत्र शिवप्रसाद निवासी-चौसड़ थाना बिसंडा व एक बाल अपचारी बाइक में बैठाकर स्टेशन रोड़ स्थित एक होटल में ले जाकर बंधकर बनाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जाति सू...