कोडरमा, अक्टूबर 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया में सोमवार को दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की घटना तथा सतगावां में दलितों पर हुए पुलिसिया हमले के विरोध में आयोजित किया गया। मार्च की शुरुआत सुभाष चौक से हुई, जो अंबेडकर चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ श्रम कल्याण मैदान तक पहुंचा। मार्च में सामाजिक संगठनों, छात्र समूहों और आम नागरिकों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। श्रम कल्याण मैदान पहुंचकर मार्च एक सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता दलित उत्पीड़न संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष इंद्रदेव राम ने की। इस मौके पर जिप सदस्य महादेव राम, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रजक, जिला सचिव गणेश दास, भीम आर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.