अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बीएस-थ्री के तत्वावधान में सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम की 91वें जयंती रामनगर निरंकारी भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि कांशीराम ने दलितों के उद्धार, उनके हितों की लिए लड़ाई लड़ी। वह एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों, भारत के अल्प समाज के हित में उनका स्तर ऊंचा उठाने, उनके हक हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए व्यतीत किया। जयंती के मौके पर आयोजित विशाल जनसभा में विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि कांशीराम ने बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपना पूरा जीवन बाबा साहब के मिशन को पूरा कराने में लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह जयंती समारोह तब सफल है जब हम और आप सभी उनके बताए रास्तों पर चलें। उन्होंने सभी से उनके बताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.