मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेहतर इलाज का झांसा देकर मरीजों को निजी नर्सिंगहोम ले जाने वाले दलालों के मकड़जाल में एसकेएमसीएच फंसा है। यहां खुलेआम इमर्जेंसी और सामान्य वार्डों में निजी नर्सिंगहोम के दलाल घूम रहे हैं। अहियापुर थाने की पुलिस ने नौ फरवरी को तीन दलालों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। तीनों एम्बुलेंस में मरीज को लादकर निजी नर्सिंगहोम में ले जा रहे थे। मरीज के साथ अनहोनी का खौफ दिखाकर निजी नर्सिंग होम में बेहतर इलाज का झांसा दिया जाता है। इसके बाद मरीज का नाम कटाए बगैर एम्बुलेंस चालकों की मदद से मरीज को निजी नर्सिंग होम ले जाया जाता है। इसके लिए इन दलालों को निजी अस्पताल व नर्सिंगहोम से मोटी कमीशन भी मिलती है। अहियापुर के थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि दारोगा सैयद रिजवान अकरम के आवेदन पर एसकेएमसीएच मे...