कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। केस्को ने नए कनेक्शन देने के लिए एक साल पहले बनाए अपने दो ऑफिसों को मुख्यालय शिफ्ट कर दिया। एक से नौ किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए बारादेवी और 10 किलोवाट से अधिक कनेक्शन देने के लिए बना सर्वोदय नगर ऑफिस बंद कर दिया गया। इन दोनों ऑफिसों को सिविल लाइंस स्थित केस्को मुख्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। केस्को ने दिसंबर 2024 में फेसलेस सिस्टम लागू किया था, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता या दलाल का इंजीनियरों से संपर्क बिल्कुल खत्म हो जाए। इसके बावजूद नए कनेक्शन के लिए इन दोनों ऑफिसों में दलालों का आना जाना शुरू हो गया। फर्जी तरीके से 10 लाख के बकाये पर बेकनगंज के कंघी मोहाल में कनेक्शन देने का मामला आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने उठाया था तो सहायक अभियंता को निलंबित किया गया और अब दोनों एनएससी ऑफिस को शिफ्ट कर दिया गया। फेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.