संभल, मई 28 -- ईंट भट्ठों से ईंटों को फर्जी बिलों के जरिए उत्तराखंड के काशीपुर और रामनगर पहुंचाकर जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। एक तरफ पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं दूसरी तरफ जीएसटी विभाग द्वारा भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का भाई कई वर्षों से इस धंधे को चला रहा था। इसमें शामिल कई दलाल, ट्रक मालिक, ईंट भट्ठा मालिक और फर्जी बिल तैयार करने वाले कई लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो वर्षों से फर्जी बिल तैयार कर जीएसटी चोरी करते हुए अवैध रूप से ईंटों की बिक्री कर रहा था। 14 मई को पुलिस, जीएसटी और जिला प्रशासन की टीमों की संयुक्त छापेमारी में ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और 12 ट्रकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.