रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, संवाददाता। रांची एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान दलादली के ललगुटवा ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग को देखकर एक बाइक सवार भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने के बाद उसके पास से छह मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान मोबाइल चोरी करने साहेबगंज तीन युवक आए थे। पकड़े गए आरोपियों में देवकुमार, राजू कुमार और दीपक कुमार महतो शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...