गिरडीह, अप्रैल 10 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के दलांगी-लेवरा में रामनवमी झंडा जुलूस रास्ता विवाद को निपटारे के लिए एसडीएम संतोष गुप्ता के आश्वासन पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया परंतु 3 दिन बाद भी महावीर झंडा नहीं खुला है। बुधवार को प्रशासन की ओर से पुलिस बल को भी हटा लिया गया। ग्रामीणों ने बताया की महावीरी झंडा तबतक नहीं खोला जाएगा जबतक रास्ता विवाद का निपटारा नहीं हो जाता। प्रशासन दोनों ही समुदायों से 11-11 सदस्यीय टीम बनाकर ले गई है परन्तु अबतक कोई बैठक नहीं हुई है। प्रशासन को यदि यह लग रहा है कि अगली रामनवमी से पहले रास्ता विवाद सुलझा लिया जाएगा तो यह ग्रामीण मानने वाले नहीं हैं क्योंकि इस तरह का आश्वासन ग्रामीणों को तीन वर्षों से मिल रहा है। प्रशासन जितना जल्दी हो सके बैठक कराकर रास्ता विवाद का निपटारा करे उसके बाद ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.