गंगापार, जनवरी 6 -- इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा पड़ रहा है, जो किसानों के दृष्टि से ठीक नहीं है। क्षेत्र के घूघा निवासी किसान दिनेश पटेल, सुधीर सिंह व शिवपुरा के अतुल मिश्रा, सतीश गुप्ता आदि बताते हैं कि अत्यधिक ठंड और घने कोहरे के कारण सरसों, चना, मटर, मसूर, आलू और सब्जियां मुख्य रूप से प्रभावित होती है। क्योंकि अधिक कोहरा व ठंड पड़ने से पौधों की कोशिकाओं में पानी जम जाता है। फूल-पत्तियां झूलस जाती हैं, जिससे पौधे कमजोर होकर सूखने लगते हैं और पैदावार प्रभावित होती है। किसानों ने आगे बताया कि इस मौसम के दौरान यदि बारिश हो गई, तो इन फसलों को अधिक नुकसान होगा। हालांकि किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल को फायदा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...