अमरोहा, दिसम्बर 5 -- दलहन फसलों से दूरी बनी तो गेहूं, धान, गन्ना, मैंथा ने मिट्टी का हाजमा बिगाड़ दिया। फसलों में अंधाधुंध रसायनिक उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट रही है। जिले में मिट्टी की जांच के नमूने खुद इसकी गवाही दे रहे हैं। जमीन की उर्वरा शक्ति बरकरार रखने के लिए कृषि विभाग कई कार्यक्रम चला रहा है। किसानों को जैविक खाद के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है। बावजूद इसके भी भूमि की उर्वरा शक्ति में सुधार नहीं हो रहा है। इसके उलट जीवांश व कार्बन लगातार घट रहे हैं। छह हजार मिट्टी के नमूने लेकर परीक्षण किया गया तो रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि जिले की मिट्टी में जीवांश कार्बन न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया है। जिले में फसलों का उत्पादन घट रहा है। क्योंकि किसान दलहनी के बजाए गेहूं, धान, मैंथा की फसल अपना रहे हैं। जिले के किसानों को मिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.