गंगापार, मार्च 6 -- रबी की फसल को किसानों ने अपने पसीने से सींचा तो प्रकृति ने भी खूब साथ दिया। रकबा बढ़ने के साथ सर्दी और बसंत का मौसम खेती के अनुकूल रहा। इस कारण तिलहन, दलहन सहित अन्य खेती में इस साल उपज काफी बढ़ी हुई है। कोहरा और कीट से भी अन्नदाताओं ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। अच्छी पैदावार ने किसानों के चेहरे की मुस्कान बढ़ा दी है। वहीं उपज अधिक होने से महंगाई में भी कमी आने के संकेत मिले हैं। सरसों, आलू, मटर, चना और अरहर की खेती करने वाले किसानों के अनुसार पिछले कई सालों की अपेक्षा इस साल सरसों का उत्पादन काफी बढ़ा है। कई सालों से अरहर की खेती खराब रहती थी। लेकिन इस वर्ष अरहर की फसलों में फली देखकर किसान आह्लादित हैं। आलू का उत्पादन भी अच्छा रहा। सरसों की कहीं-कहीं कटाई शुरू हो गयी है जिसे देख किसानों ने बताया कि सरसों की फसल और उसके दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.