नवादा, फरवरी 4 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 ने नवादा जिले के कृषि परिदृश्य को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया है। चौथे कृषि रोडमैप के तहत नवादा को दलहन और तिलहन उत्पादन में राज्य का अग्रणी केंद्र बनाने की योजना है। यह पहल न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को गति देगी, बल्कि स्थानीय किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर भी एक बड़ा कदम साबित होगी। नवादा की मिट्टी और जलवायु ऐतिहासिक रूप से दलहन फसलों, विशेषकर अरहर, चना और मसूर के लिए अत्यंत अनुकूल रही है। बजट में जिले के भीतर एक विशेष दाल प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। वर्तमान में, जिले के किसान अपनी उपज को कच्चा बेचने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें फसल का उचित लाभ नहीं मिल पाता। इस आधुनिक यूनिट के शुरू होने से नवादा की दालें अब सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.