देवरिया, अक्टूबर 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। रबी अभियान में दलहनी, तिलहनी की खेती करने को कियानों को मुफ्त बीज मिलेगा। रबी में बुवाई को किसानों को दिया तोरिया, चना, मटर व मसूर का बीज दिया जायेगा। किसानों में वितरण को तोरिया का 24 कुंतल, राई सरसों का 191 कुंतल, चना 30 कुंतल, मटर 65 कुंतल और मसूर का 41 कुंतल बीज आया है। जिसका वितरण राजकीय बीज भंडारों से ऑनलाइन पंजीकृत व लॉटरी में चयनित किसानों में किया जायेगा। दाल और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों से परिवार चलाने का खर्च बढ़ने लगा है। इसकी खेती कम होने से अधिकांश लोगों को बाजार पर निर्भर होना पड़ता है। इसके बाद भी लोगों को शुद्ध दाल, सरसों का तेल उपलब्ध होने की गारंटी नहीं रहती है। यह देखते हुए प्रदेश सरकार ने दलहनी, तिलहनी फसलों की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। जिससे किसान अपने खाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.