मुंगेर, नवम्बर 22 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में मछली कारोबार के चक्कर में हर साल अन्नदाताओं को करोड़ों का नुकसान होता है। हर साल बाढ़ व बारिश का पानी टाल और चौर क्षेत्र से नहीं निकलने के कारण खेतों में रबी फसल की बुआई समय पर नहीं हो पाती है। इतना ही नहीं कभी-कभी तो पिछात खेती से होने वाली क्षति से बचने के लिए किसान खेतों में बुआई ही नहीं करते हैं और खेत बेकार पड़ा रह जाता है। कुल मिला कर कहा जाये तो प्रशासनिक उदासीनता, मछली माफिया और जल निकासी की समुचित इंतजाम नहीं रहने से मुंगेर के किसान परेशान हैं। धरहरा व जमालपुर प्रखंड का टाल क्षेत्र तेलहन व दलहन की फसल के लिए मशहूर है। यह सिर्फ मुंगेर ही नहीं, आसपास के जिलों को भी अनाज के मामले में भरा-पूरा रखता है। जबकि हजारों किसानों का परिवार रबी फसल की खेती पर ही आश्रित है। इस बार उनकी खेती काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.