समस्तीपुर, फरवरी 18 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाना अंतर्गत ढ़ेपुरा में एनएच-28 के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर आस-पास के क्षेत्र में लोगों के बीच सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल के पास लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि लोगों के द्वारा तत्काल शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी। मृतक के गला व शरीर पर चोट के निशान थे। बाद में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रारंभिक छानबीन के साथ ही अज्ञात शव की शिनाख्त में जुटी रही। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को देखकर ढ़ेपुरा पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान अमरजीत पासवान (40) के रूप में की। अमरजीत उजियारपुर थाना क्षेत्र के जट्टा डीह टारा, वार्ड 18 निवासी विनोद पासवान का पुत्र था। शव की पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया। परिजनों के अनुस...