समस्तीपुर, मई 21 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज स्थित आनंद किराना स्टोर में लूट एवं आये दिन अन्य व्यवसायियों के साथ घट रही आपराधिक घटनाओं के मुद्दे पर गोलापट्टी में विभिन्न व्यवसायी संघों के प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। सोमवार की रात हुई बैठक में किराना दुकान में लूट एवं दो व्यवसायी भाइयों को गोली मारने की घटना की प्रतिनिधियों ने एक स्वर से निंदा की तथा व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं यह निर्णय लिया गया कि दलसिंहसराय के सभी व्यवसायी मंगलवार से एक सप्ताह तक अपने काली पट्टी बांधकर शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस क्रम में बुधवार को व्यवसायी संघों द्वारा संयुक्त रूप से अनुमंडल प्रशासन को मांग पत्र देने का भी निर्णय लिया गया। निर्णय के आलोक में व्यवसायियों ने मंगलवार को बांह में काला पट्टी बांधकर व्यवसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.