समस्तीपुर, दिसम्बर 12 -- दलसिंहसराय। असम में मजदूरी करने गये अजनौल के गुड्डू राय (26) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुड्डू स्व. रामबिलास राय का पुत्र था। पुलिस प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को असम से अजनौल के ढेलमारा स्थित मृतक के घर शव आने पर गमजदा ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि पिछले करीब 10 वर्षों से असम के सिंचर जिले में गुड्डू ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। जहां अजनौल के अन्य लोग भी मजदूरी करते हैं। किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच वहां विवाद हुआ था। इस दौरान खाना खा रहे गुड्डू पर हमला कर कुछ लोगों ने उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद साथ काम कर रहे मजदूर जख्मी गुड्डू को इलाज के लिये अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.