समस्तीपुर, फरवरी 7 -- दलसिंहसराय। केवटा, वार्ड तीन निवासी ट्रक चालक पंकज कुमार (35) की खगड़िया जिले के पसराहा में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मनोज राय का पुत्र था। हादसे में मौत की खबर आते ही पंकज के घर एवं गांव में मातम पसर गया। हादसा शुक्रवार देर रात घटित होना बताया गया है। जानकारी के अनुसार ढ़ेपुरा के संतोष राय का ट्रक चला रहा पंकज खगड़िया की तरफ जा रहा था। पसराहा में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रक की जोरदार टक्कर पंकज के ट्रक से हो गई। इसके बाद दोनो ही गाड़ियां सड़क पर पलट गई तथा केबिन में फंस जाने से पंकज की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर खगड़िया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक पंकज अपनी पत्नी एवं तीन छोटे-छोटे बच्चों का सहारा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...