जमशेदपुर, फरवरी 23 -- वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के एलीफेंट प्रोजेक्ट के तहत रविवार सुबह आयोजित ट्रेकिंग अभियान में को-ऑपरेटिव कॉलेज के 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। दलमा वन्यजीव अभयारण्य के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि ट्रेकिंग की शुरुआत वेव इंटरनेशनल के सामने से हुई और पिंड्राबेड़ा गेस्ट हाउस तक पहुंची। प्रतिभागियों को सुरक्षित ट्रेकिंग के लिए धीरे-धीरे चढ़ाई करने, शरीर के संकेतों को समझने और समूह में आगे बढ़ने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को जंगल संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने अपील की कि प्रकृति भ्रमण के दौरान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.