जमशेदपुर, मार्च 8 -- दलमा वन क्षेत्र मे गंदगी करते हैं तो सावधान हो जाएं। अब वन विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। दलमा टॉप पर स्कूल के बच्चो द्वारा सफाई अभियान चलाकर 98 बैग गंदगी निकाली गई। बच्चों ने घंटो अभियान चलाकर दलमा टॉप की सफाई की। यहां से हजारों टन कचरा निकाला गया। कचरे मे पॉलीथिन बैग अधिक मिले हैं। इसके बाद वन विभाग भी सकते मे है। दलमा चन क्षेत्र के टॉप पर गंदगी फैलाने को लेकर वन विभाग एक्शन मोड में है। आरसीसीएफ स्मिथा पंकज ने कहा कि अब वन क्षेत्र मे गंदगी फैलाने वाले सावधान हो जाए। उन्होंने अपील की है कि दलमा वन क्षेत्र में गंदगी न फैलाएं। ऐसा करने पर वन विभाग जुर्माना लगाएगा। सीसीटीवी के माध्यम से इसकी निगरानी की जाएगी। पकड़े जाने पर दोषी पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.