जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर से सटे दलमा वन्य जीव अभयारण्य में शनिवार को सैलानियों के लिए सफारी का शुभारंभ किया गया। झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पांच नए सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मंत्री ने मकूलाकोचा में तैयार 15 कॉटेज और पिंडरबेड़ा में बने 15 कॉटेज का भूमि पूजन भी किया। कॉटेज के निर्माण से दलमा आने वाले पर्यटकों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। सफारी शुरू होने से दलमा घूमने आने वाले सैलानियों को नया अनुभव मिलेगा। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और दलमा क्षेत्र में सफारी की शुरुआत उसी दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि आगे भी कई योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि पर्यटकों को अधिकतम सुविधाएं मिल सकें। उद्घाटन कार्यक्रम में ईंचागढ़ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.