जमशेदपुर, मार्च 28 -- दलमा वन्यजीव अभयारण्य के पिंडरबेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई है। हाल ही में ट्रैप कैमरे में बाघ की तस्वीर कैद हुई है, जिससे वन विभाग सतर्क हो गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले भी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत मिले थे, लेकिन पहली बार स्पष्ट तस्वीर सामने आई है। बाघ की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जंगल में न जाने की सलाह दी है। पिछले दिनों एक सांड का शिकार करने का प्रमाण भी मिला है। बाघ की मौजूदगी से यह स्पष्ट होता है कि दलमा वन्यजीव अभयारण्य का पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत बना हुआ है और यहां वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वन विभाग जल्द ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त कैमरा ट्रैप लगाने की यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.