जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। दलमा वन्यजीव अभयारण्य की ट्रैकिंग व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। यहां तैनात ट्रैकर छह माह से बिना वेतन काम कर रहे हैं। अब वे हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे चुके हैं। यदि ट्रैकर हड़ताल पर चले जाते हैं तो हाथियों की गतिविधियों की निगरानी और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की पूरी प्रणाली प्रभावित हो जाएगी।दलमा अभयारण्य के विभिन्न रेंजर क्षेत्रों में कुल 56 ट्रैकर तैनात हैं। इनका काम जंगल में गश्त कर हाथियों और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही की जानकारी विभाग को देना है। ट्रैकरों की रिपोर्टिंग के आधार पर ही वन विभाग ग्रामीण इलाकों में एहतियाती कदम उठाता है, ताकि हाथियों का झुंड गांवों में न घुसे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वर्तमान में दलमा में लगभग 44 हाथी अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। ट्रैकर नियमित तौर पर इन झुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.