कन्नौज, फरवरी 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र में दोपहर बाद कुत्तों के हमलों से बचने के लिए एक नीलगाय तालाब में कूद गई। तालाब में घास और दलदल होने से वह उसी में फंस गई। तालाब में फंसा देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से नीलगाय को बाहर निकालकर सुरक्षित वन में छोड़ दिया। दोपहर बाद एक नीलगाय का पीछा कर रहे कुत्तों के हमलों से बचने के लिए घायलावस्था में नीलगाय किदवई नगर मोहल्ले के सामने तालाब में कूद गई। तालाब में घास और दलदल होने की वजह से वह उसमें फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं निकल पाई, तो लोगों ने इसकी सूचना डिप्टी वन रेंजर अंकित राजपूत को दी। डिप्टी वन रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत की टीम व लोगों के सहयोग से रस्सा डालकर उसे बाहर निकाला। कुत्तों के हमले से ...