महाराजगंज, फरवरी 21 -- ठूठीबारी (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल से लौटते समय पैर फिसलने से जलकुंभी से भरे दलदलवाले गड्ढे में फंसकर एक बुजुर्ग गुरुवार को पूरी रात ठंड में तड़पता रहा। मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी तक आवाज पहुंची नहीं। शुक्रवार सुबह गश्त पर निकले एसएसबी जवानों ने उसे बाहर निकाला। घर जाने के कुछ देर बात उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। राजदवन गौतम निवासी बहुआर थाना निचलौल कुछ दिनों से ठूठीबारी के कालीगंज स्थित अपनी बेटी के घर रह रहा था। गुरुवार देर रात नेपाल से लौटते समय एसएसबी कैंप के पीछे वाले रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह जलकुंभी से पटे दलदलनुमा गड्ढे में जा गिरा। चारों ओर कीचड़ और पानी होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। पूरी रात उसी हालत में फंसा मदद के लिए आवाज लगाता रहा। शुक्रवार सुबह सी...