हमीरपुर, फरवरी 5 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के गऊघाट छानी का मजरा परसदवा डेरा एक बार फिर सुर्खियों में है। गांव की गर्भवती महिला का मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा उठने पर बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाने के दौरान ही प्रसव हो गया। मौजूद महिलाओं ने चारों ओर पर्दा लगाकर प्रसव कराया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि बीते अक्टूबर माह में प्रसूता की जेठानी का भी प्रसव के लिए बैलगाड़ी से जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद परसदवा डेरा काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था। जनपद के आखिरी छोर में केन नदी के किनारे स्थित गऊघाट छानी के मजरा परसदवा डेरा तक पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं और दोनों ध्वस्त पड़े हैं। छानी की ओर से आने वाला रास्ता कच्चा है और भटुरी होकर आने वाले रास्ते की सड़क गायब हो चुकी है। जिस कारण अक्सर बीमारों को लाने ले जाने में मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.