आजमगढ़, जुलाई 9 -- लाटघाट (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार सुबह मंदिर में दर्शन करने गईं रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की चार लड़कियां संदिग्ध दशा में गायब हो गईं। देर शाम तक उनके घर न पहुचंने पर परिवार के लोग परेशान हो गए हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बुधवार को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है। रौनापार थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी योगेंद्र साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 20 वर्षीय अंतिमा गांव की 20 वर्षीय करिश्मा पुत्री सत्यप्रकाश, 19 वर्षीय रंगोली पुत्री स्व. टुघुर और 16 वर्षीय आंचल पुत्री अमरजीत के साथ मंगलवार की सुबह घर से जमुवारी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने गई थी। चारों घर से दो किलोमीटर पैदल चलकर गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार के लोगों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.