मथुरा, मार्च 31 -- नव संवत्सर के अवसर पर रविवार को बलदेव में श्री दाऊजी महाराज के दर्शन करने आये फतेहपुर सीकरी निवासी श्रद्धालु की जेब से 30 हजार रुपये पार कर दिये गये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित परेशान हो गया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस सीसीटीवी खंगाल मामले की जांच कर रही है। रविवार को फतेहपुर सीकरी, आगरा निवासी देवेश पाल सिंह परिवार के साथ दाऊजी महाराज के दर्शन करने बलदेव आये थे। शाम करीब साढ़े छह बजे मंदिर में भीड़भाड़ में दर्शन करते समय शातिर जेब कतरे ने उनकी जेब से 30 हजार रुपये पार कर दिये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कस्बा प्रभारी कमल सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जेबकतरे की तलाश में जुट गये। पीड़ित देवेश पाल सिंह ने बताया कि वह 30 हजार रुपयों को अपने गांव खप्पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.