गोरखपुर, जून 14 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा मंदिर में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे चेन स्नेचरों ने दर्शन पूजन करने आई दो महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र चेन स्नेचरों ने उड़ा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, देवरिया के रुद्रपुर थानाक्षेत्र के नगवा नारायणपुर निवासिनी बासमती देवी पत्नी शिवनाथ मद्देशिया मुंडन संस्कार में शामिल होने तरकुलहा देवी मंदिर आई थी। वह मंदिर के पास बाहर दर्शन करने के लिए पहुंची थी। उसी दौरान किसी ने उनके गले से दस ग्राम का सोने का चेन उड़ा दिया। देवरिया के ही भलुअनी निवासिनी अंकिता देवी पत्नी विनय कुमार अपने मायके वालों के साथ तरकुलहा मंदिर में दर्शन पूजन करने आई थी। इसी दौरान स्नेचरों ने मंगल सूत्र उड़ा दिया। दो महिलाओं के गले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.