बोकारो, फरवरी 24 -- दामोदा, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज करमाटांड़ के बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु विद्यार्थी ओड़िशा के जगरनाथ पुरी समेत अन्य कई दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर वापस लौटे। जगरनाथ पुरी व भुनेश्वर में चार दिनों तक शैक्षणिक भ्रमण किया। जगरनाथ पुरी में समुद्र तटीय, जगरनाथ पुरी व कोणार्क मंदिर में सूर्य मंदिर सहित अन्य का दर्शन कर वहां के अन्य ऐतिहासिक स्थलों से रुबरु हुए। प्राचार्य डा मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना था। विद्यार्थियों ने समुद्री जीवन, तटीय कटाव और भू आकृतियों का अध्ययन किया जिससे उनके व्याहारिक शिक्षण कौशल में वृद्धि हो सके। विद्यार्थियों को दस-दस समूह में बांट कर भ्रमण कराया गया। जिसका नेतृत्व प्रो इंचार्ज कुलदीप कुमार महतो...